पिथौरागढ़। डीडीहाट में एक 15 वर्षीय किशोरी मां से कहासुनी के बाद बिना बताए जंगल की ओर निकल गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया।
सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सेराकोट क्षेत्र से किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। थाने लाकर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप, कांस्टेबल दिनेश जोशी, सुमन और सर्विलांस कांस्टेबल कमल तुलेरा शामिल रहे।
किशोरी के सुरक्षित लौटने पर परिवार ने पुलिस का आभार जताया।
जंगल में भटकी किशोरी को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
