सोर समाचार , पिथौरागढ़ :- 21 मई को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू अपने बड़े भाई के साथ जोहार, मिलम की यात्रा पर बाइक से निकले। शाम होते-होते वे किसी तरह आईटीबीपी जवानों की मदद से बूर्फू पहुंचे।
अगली सुबह जब वे घर लौटने लगे, तो छिर्कैनी के पास ग्लेशियर टूटने से रास्ता बंद हो गया। बाइक फंस गई, ठंड और खराब मौसम से हालात और बिगड़ते गए।
इस बीच माइग्रेशन में जा रहे कुछ स्थानीय युवाओं ने मदद की पेशकश की। राहुल कुमार, विनोद सिंह, जितेन्द्र सिंह, खगेन्द्र, नरेंद्र सिंह, रमेश सिंह और कमलेश सिंह ने बाइक को कंधों पर उठाकर ग्लेशियर से पार करवाया और सुरक्षित रास्ते पर छोड़ा।
विक्रम दानू ने सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए BRO और जिला प्रशासन से मांग की है कि मिलम तक मोटर मार्ग तत्काल खोला जाए। उन्होंने कहा कि 10 महीने से रास्ता बंद पड़ा है, जिससे माइग्रेशन और पर्यटन दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।