सोर समाचार , पिथौरागढ़ :- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिथौरागढ़ के होटल संगम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 2027 की सियासी जंग का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब मुकाबला भाजपा की “लूट और फूट” नीति बनाम कांग्रेस के “विकास और कल्याण” एजेंडे का होगा। जल, जंगल, जीवन, संस्कृति और बेरोजगारी की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्डियत को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी।
नगर निगम चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बगावत पर उन्होंने चुप्पी साधते हुए सिर्फ इतना कहा कि अब संगठन को मज़बूत कर 2027 में भाजपा को उखाड़ फेंकना ही लक्ष्य होगा।
विकास बनाम लूट की होगी 2027 की लड़ाई :- पूर्व CM रावत
