सोर समाचार , कनालीछीना :- राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक कनालीछीना के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गोपाल सिंह खोलिया को अध्यक्ष और सौरभ रावत को मंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर नंदन कन्याल और सीमा पुनेड़ा, जबकि संयुक्त मंत्री के रूप में जीवन ठगुन्ना व अंजना जोशी चुनी गईं। कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, संगठन मंत्री रवि वल्दिया और संरक्षक जीवन कापड़ी भी बने।
अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रथम सत्र में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पण की बात कही। विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार साझा किए।
दूसरे सत्र में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए और पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन ललिता प्रसाद जोशी ने किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।