सोर समाचार ,पिथौरागढ़, 21 मई 2025
निगम महापौर कल्पना देवलाल ने पार्षद भूपेंद्र कठायत एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ शिव विहार कॉलोनी वार्ड का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों और वार्ड की मूलभूत समस्याओं का जायज़ा लिया। स्थानीय नागरिकों ने महापौर को जल निकासी, सड़क मार्ग और सफाई व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।


महापौर ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, जल निकासी के इंतज़ाम बेहतर करने और संपर्क मार्गों को व्यवस्थित करने के निर्देश मौके पर ही दिए गए।
इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी राजेश नैथानी, सहायक अभियंता उमेश अवस्थी, मानचित्रकार नंदा बल्लभ पाण्डेय, राजेश ठकुराठी, अभिषेक रावत, मनोज धामी, नरेंद्र सिंह ज्याला, कमलेश धामी, सुनील भण्डारी, अर्जुन सिंह, ममता सौन, प्रभा सामंत, मान सिंह समेत कई नागरिक उपस्थित रहे।