सोर समाचार , बेरीनाग (24 मई 2025):
भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम का प्रतीक ऑपरेशन सिन्दूर जब सफलता की ऊंचाई पर पहुँचा, तो उसका गौरव मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी बेरीनाग ने आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में विधायक माननीय फकीर राम टम्टा जी स्वयं शामिल हुए।
विधायक टम्टा ने कहा, “ऑपरेशन सिन्दूर हमारी सेना की ताकत, संकल्प और देशभक्ति का जीता-जागता प्रमाण है। इस सफलता पर हर देशवासी गर्व कर रहा है और हम सभी को सेना से प्रेरणा लेनी चाहिए।”
इस यात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, धीरज बिष्ट, लाल सिंह कोरंगा, दीपक कार्की, दीपक नेवलिया, चारू पंत, ललित कार्की, दिवाकर रावल, गणेश उपाध्याय, हरीश कुमार शानी, चन्द्र शेखर जोशी, सूरज राम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा स्थानीय बाजार और मुख्य मार्गों से होते हुए समाप्त हुई, जिसमें देशभक्ति के नारों ने माहौल को भावुक और ऊर्जावान बना दिया।