पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में तैनात अपर उप निरीक्षक श्री जगत सिंह कैड़ा के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग और जनपद में शोक की लहर है। विभागीय सूत्रों के अनुसार उनका निधन बीते दोपहर हुआ।
श्री कैड़ा एक जिम्मेदार, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। सेवा काल में उन्होंने हमेशा विभाग के प्रति निष्ठा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका यूँ अचानक चला जाना विभागीय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दुखद समाचार के बाद पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ सहित पूरे पुलिस विभाग ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे।

