ज्योत्सना रावत का वायुसेना में चयन, सम्पूर्ण सोर हुआ गौरवान्वित !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

सीमांत जिले पिथौरागढ़ की ज्योत्सना रावत ने भारतीय वायु सेना की एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच में चयनित होकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया रैंकिंग में 30वां स्थान हासिल करने वाली ज्योत्सना मूल रूप से बेरीनाग विकासखंड के चौसाला गांव की निवासी हैं और 28 दिसंबर को एयरफोर्स अकादमी डुंडीगल, हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।

सैनिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली ज्योत्सना के दादा गोपाल सिंह, ताऊ प्रेम सिंह, नाना खुशाल सिंह कुमाऊं रेजिमेंट में तथा पिता सुन्दर सिंह रावत ईएमई में पूर्व सूबेदार रह चुके हैं। उनकी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार कैंट से और स्नातक शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज से हुई है। ज्योत्सना की बड़ी बहन भावना इंफो एज में कार्यरत हैं, जबकि छोटा भाई दीपेश जेएनयू से एमसीए कर रहा है।

इस उपलब्धि पर पिता सुन्दर सिंह रावत, माता मीना रावत सहित विधायक फकीर राम, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल और गांव के लोगों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *