शपथ समारोह में शामिल हुईं मेयर कल्पना देवलाल, नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई !

उत्तराखण्ड|पिथौरागढ़|सोर समाचार

पिथौरागढ़ नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल ने लोकभवन में आयोजित उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामय उपस्थिति रही।
समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर महापौर कल्पना देवलाल ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों—खजान दास, मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा—को कैबिनेट मंत्री बनने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
महापौर ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सभी मंत्री राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस दौरान पिथौरागढ़ से पूर्व भाजपा जिला महामंत्री राकेश देवलाल और वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल नगरकोटी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *