रक्षा मंत्री से भाजपा जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात, पर्यावरण बटालियन का उठाया मुद्दा !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

धाकड़ धामी सरकार के चार साल बेमिसाल” महारैली के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर पिथौरागढ़ से 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) पर्यावरण के प्रस्तावित स्थानांतरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान गिरीश जोशी ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि बटालियन की दो कंपनियों एवं मुख्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव सीमांत जनपद की परिस्थितियों के विपरीत है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पिछले एक माह से पूर्व सैनिक आंदोलनरत हैं और क्षेत्र में व्यापक जनभावनाएं जुड़ी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ एक सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है, जहां यह बटालियन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्रदान कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने रक्षा मंत्री से सैनिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण प्रस्ताव को निरस्त करने का अनुरोध किया।
इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मामले की जांच कर यथासंभव समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *