200 स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा बंद, ट्रेनर्स में आक्रोश

उत्तराखण्ड | सोर समाचार

देहरादून से जारी प्रेस विज्ञप्ति में वोकेशनल ट्रेनर एसोसिएशन, उत्तराखंड ने राज्य के 200 से अधिक सरकारी विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम को अचानक बंद किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था और स्पष्ट नीति के यह निर्णय हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और सैकड़ों ट्रेनर्स को बेरोजगारी की कगार पर ला खड़ा करता है।
एसोसिएशन ने सरकार और शिक्षा मंत्री से कई सवाल उठाते हुए पूछा है कि ट्रेनर्स के भविष्य, पुनर्नियोजन और स्किल डेवलपमेंट को लेकर सरकार की क्या योजना है। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कोई रोडमैप न होने पर भी चिंता जताई गई है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि कार्यक्रम को तुरंत बहाल किया जाए और सभी ट्रेनर्स को नौकरी की सुरक्षा दी जाए। चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *