सोर समाचार | पिथौरागढ़
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 में पिथौरागढ़ के स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष तेजश जोशी ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं अमन जोशी 93 प्रतिशत के साथ दूसरे और वर्णिका जोशी 90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इसके अलावा हेमा, एवलिन और पारस ने 88-88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, कृतिका ने 85 प्रतिशत, धनंजय ने 83 प्रतिशत और दिया जुखारिया ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि कुल 54 छात्रों में से 15 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश देवलाल, प्रधानाचार्या कल्पना देवलाल एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह परिणाम छात्रों की मेहनत और विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक मजबूत उदाहरण बनकर सामने आया है।


