डीडीहाट में कांग्रेस का प्रदर्शन, MGNREGA को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी डीडीहाट द्वारा गांधी चौक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को कमजोर किए जाने, महात्मा गांधी के नाम व मूल्यों को समाप्त करने तथा गरीब, मजदूर और ग्रामीणों के रोजगार के अधिकार पर हो रहे हमलों का कड़ा विरोध किया।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 100 दिन के रोजगार की गारंटी आम जनता का संवैधानिक और कानूनी अधिकार है, जिसे कमजोर करना लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी जनविरोधी निर्णय को स्वीकार नहीं करेगी।

कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी मजबूती से जारी रहेगा। प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष बिक्रम देउपा, नगर अध्यक्ष कवीन्द्र शाही, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *