पिथौरागढ़ | सोर समाचार
सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के अनुभवी बॉक्सिंग कोच भाष्कर चन्द्र भट्ट 14 से 18 जुलाई, 2025 तक केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में आयोजित कोच सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सिंग प्रशिक्षकों के ज्ञान, तकनीकी दक्षता व व्यावसायिक विकास के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने इसे पिथौरागढ़ के लिए “उल्लेखनीय उपलब्धि” बताया।
भाष्कर भट्ट भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक रह चुके हैं और भारतीय खेल प्राधिकरण से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने देवसिंह मैदान, पिथौरागढ़ में स्व. कै. हरि सिंह थापा से बॉक्सिंग की शिक्षा ली थी।
उनकी उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ सहित कई खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।


sir many many congratulations god bless you aise he apko dekh ke motivation banni rahe apne kaam ko leke honesty , loyalty, passionate ke sath for boxing.…!!