गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, छापेमारी में 14 सिलेंडर बरामद

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम और जिला आपूर्ति अधिकारी विनय कुमार की टीम ने पिथौरागढ़ नगर, बिण और रई क्षेत्रों में संयुक्त रूप से छापेमारी की। अभियान के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अवैध भंडारण पाया गया।
कार्रवाई के दौरान दोनों टीमों ने कुल 14 गैस सिलेंडर बरामद किए। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी और जमाखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *