अब बिना ऑनलाइन बुकिंग नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, प्रशासन का नया आदेश लागू

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जिला प्रशासन ने घरेलू गैस वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 23 मार्च 2026 से सिलेंडर केवल ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से देने का निर्णय लिया है। प्रशासन के अनुसार गैस बुकिंग की ऑनलाइन साइट अब सुचारु रूप से कार्य कर रही है, इसलिए बिना बुकिंग किसी भी उपभोक्ता को गैस नहीं दी जाएगी।
व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए 95 प्रतिशत डिजिटल बुकिंग और 90 प्रतिशत डीएसी अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही जनपद में गैस वितरण केवल चयनित स्थानों पर ही किया जाएगा।
दिनांक 23 मार्च 2026 को निर्धारित स्थानों में पिथौरागढ़ नगर के कृष्णापुरी क्षेत्र, डीडीहाट मार्केट, बेरीनाग के पांखू, हजेती व प्रेमनगर तथा धारचूला के छारछुम, नई बस्ती और कालिका क्षेत्र शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बिना ऑनलाइन बुकिंग गैस लेने के लिए एजेंसियों या गोदामों पर भीड़ न लगाएं। गैस वितरण केवल बुकिंग के आधार पर ही किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *