130 पर्यावरण बटालियन विस्थापन के विरोध में आंदोलन तेज, 32वें दिन भी जारी धरना

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ में 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 32वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है और इसमें अब आम जनता का समर्थन भी जुड़ने लगा है।
धरना स्थल पर आज कुमाऊं स्काउट के पूर्व सैनिकों और सीनियर सिटीजन पदाधिकारियों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। वक्ताओं ने सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए इसे सैनिकों के सम्मान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को होली और अब नवरात्रि जैसे पर्वों पर भी धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है।
पूर्व सैनिकों ने जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए और चेतावनी दी कि सैन्य पहचान से जुड़े मुद्दों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं रक्षा मंत्री के प्रस्तावित कुमाऊं दौरे से आंदोलनकारियों को उम्मीद जगी है।
संगठन ने नवरात्रि के दौरान धरना स्थल पर विशेष प्रार्थना और भजन करने तथा जल्द ही एक विशाल रैली आयोजित करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *