पिथौरागढ़ | सोर समाचार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी की सहमति तथा प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद पिथौरागढ़ जिले के मोर्चा अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
नई नियुक्तियों में युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में दीपक लोहिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी मेहता, किसान मोर्चा अध्यक्ष के रूप में संजीव जोशी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष के रूप में प्रदीप रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष के रूप में भोपाल आर्य और अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष के रूप में सत्यवान सिंह निकुरूपा का नाम शामिल है।
घोषणा के तुरंत बाद सिल्थाम चौराहे पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं।
भाजपा जिले के मीडिया प्रभारी कविंद्र शाह ठुलघरिया ने सभी मोर्चों की औपचारिक घोषणा की पुष्टि की।

