पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जनपद में पहली बार आज पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से कुमाऊं रेजीमेंट दिवस और इन्फेंट्री दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के साथ मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
मुख्य अतिथि के रूप में 130 पर्यावरण बटालियन के उपकमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डी.एस. दानू उपस्थित रहे। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए पूर्व सैनिक संगठन के कार्यों की सराहना की और भविष्य में सैन्य संस्था की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मगुरु नवीन गुर्रानी के मंत्रोच्चार से हुआ। दीप प्रज्वलन सूबेदार मेजर उमेद सिंह मेहता, श्रीमती दीपा जोशी और श्रीमती दीपा चुफाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मण दत्त ओझा ने कुमाऊं रेजीमेंट की वीरगाथा साझा की, वहीं सूबेदार बिजेंद्र सिंह ने देशभक्ति गीतों से कार्यक्रम में रंग भरे।
कार्यक्रम का संचालन नानू बिष्ट द्वारा किया गया। मौके पर एल.डी. जोशी, दिलीप सिंह भंडारी, जगदीश चंद्र भट्ट, धर्म सिंह, शेर सिंह शाही, रमेश चंद और हरिराज सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

