अधिवक्ता संघ चुनाव: मोहन चन्द्र भट्ट आठवीं बार बने अध्यक्ष

Spread The Love

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जिला अधिवक्ता संघ पिथौरागढ़ के त्रैवार्षिक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर मोहन चन्द्र भट्ट ने लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला ने लगातार चौथी बार विजय पाई है।

चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:

अध्यक्ष: मोहन चन्द्र भट्ट (127), अजय बोहरा (50), राजेश तिवारी (10)

उपाध्यक्ष: अनिल रौतेला (127), मनोज कुमार जोशी (27)

सचिव: पंकज शर्मा (89), मोहन सिंह नाथ (46), आशीष हावर्ड (23)

उपसचिव: विनोद सिंह मतवाल (80), नवीन चंद्र पांडेय (39), मन्नू भट्ट (31)

कोषाध्यक्ष: सुमित पंत (69), संजय भट्ट (55), ललित मोहन पंत (28)


चुनाव में कुल 170 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 158 ने मतदान किया। मतदान दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ और सायं 6 बजे तक मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *