पिथौरागढ़ | सोर समाचार
चुनाव की होड़ हो या फिर संघर्ष की डगर—कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने काम और सेवा से ही जीत जाते हैं। ऐसा ही नाम है सूरज गिरी सूरी का, जो गोरंगघाटी क्षेत्र के दियूरी ग्राम पंचायत से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए हैं। छात्रसंघ के पूर्व सचिव और वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, सूरज गिरी का यह निर्विरोध चयन उनकी लगन, मेहनत और समाजसेवा का सजीव प्रमाण है।
ग्रामवासियों की एकजुटता और सूरज जी के प्रति विश्वास ने यह दिखा दिया कि जब सेवा भाव सच्चा हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद साफ हो जाते हैं। बता दें, सूरज गिरी 2016 में लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं और छात्रहितों के लिए सदैव सक्रिय रहे हैं।
उनकी इस जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी , दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी , वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पन्त समेत तमाम नेताओं ने बधाईयाँ दी है ।
दियूरी गांव ने इस बार कोई चुनावी शोर नहीं सुना—सिर्फ एकमत से उठी आवाज सुनी गई: “हमारा प्रधान, सूरज गिरी सूरी।”

