निश्चल चंद ने जीता ब्रॉन्ज, अब चीन में दिखाएँगे प्रतिभा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

एशियन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निश्चल चंद ने हरियाणा में आयोजित बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। इस जीत के साथ निश्चल का चयन अगले महीने चीन में होने वाली एशियन जूनियर चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।

संस्थान के प्रबंधक और एशियन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक हिमालयन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 डॉ. स्वामी वीरेन्द्रानंदगिरि महाराज महामंडलेश्वर, श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा ने निश्चल की इस उपलब्धि को विद्यालय व क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

निश्चल चंद के पिता श्री महेंद्र चंद, जो प्रशासनिक अधिकारी हैं, और उनकी माता जो गृहिणी हैं, ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों ने भी निश्चल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निश्चल की इस उपलब्धि से न केवल एशियन अकादमी का मान बढ़ा है बल्कि पिथौरागढ़ और उत्तराखंड के खेल इतिहास में भी यह एक सुनहरी उपलब्धि जुड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *