433वें दिन पौधारोपण अभियान जारी, जन्मदिन पर लगाया स्मृति पौधा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान कुछ दिन के ठहराव के बाद सोमवार को पुनः शुरू हुआ और आज अपने 433वें दिन पर पहुँचा।

इस अवसर पर जयश्री जया गुरुरानी ने अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए “धरती मां के नाम” एक पौधा दादा स्वर्गीय तारा दत्त गुरुरानी की स्मृति में लगाया। उन्होंने संकल्प लिया कि आगे से हर जन्मदिन पर पौधारोपण करेंगी। जया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए।

उन्होंने बताया कि उनके दादा स्व. तारा दत्त गुरुरानी प्रकृति प्रेमी रहे और अब उनके पिताजी दिनेश गुरुरानी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण के लिए जनजागरण कर रहे हैं।

कार्यक्रम में श्रीमती निरंजना गुरुरानी, हर्षित गुरुरानी, नवल गुरुरानी, नरेंद्र सिंह, हर सिंह, निरंजन चूफाल भोला सहित परिवारजन और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इधर दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पौधारोपण अभियान बिना रुके आगे भी जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *