पिथौरागढ़ | सोर समाचार
दिल्ली से लापता पिथौरागढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह चुगवाल का शव रुद्रपुर के टांडा जंगल में बरामद हुआ है। शव की पहचान होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
भूपेंद्र 6 जुलाई को काठगोदाम एक्सप्रेस से दिल्ली से रवाना हुआ था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। सोमवार को उसकी लाश जंगल में मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक की आंखों और सिर पर गहरी चोटों के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस को मौके से कुछ सिक्के भी मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि हत्या को गुमराह करने की कोशिश की गई।
पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

