धारचूला महोत्सव में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धारचूला महोत्सव में शामिल होने के लिए 11 फरवरी 2026 को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर 1 बजे नैनी-सैनी हवाई पट्टी पहुंचकर कनालीछीना , ओगला और जौलजीबी होते हुए धारचूला जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

12 फरवरी को वे सुबह 11:30 बजे धारचूला महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे, इसके बाद नाचनी में रात्रि विश्राम रहेगा। वहीं 13 फरवरी को वे बांसबगड़ महोत्सव में शामिल होंगे।

इस दौरान पिथौरागढ़ नैनी-सैनी में कांग्रेस जनों से मुलाकात का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *