हरेला पर होली कमेटी का पर्यावरण संकल्प

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए होली कमेटी पुरानी बाजार ने पपदेऊ क्षेत्र के शिव मंदिर परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष त्रिभुवन साह, सचिव सूरज थापा, पार्षद सुशील खत्री, दिनेश पंत, हर्ष मोहन पंत, अनिल माहरा, मिक्की साह, वरदान, एड कैलाश जोशी, पंकज बिष्ट, भुवन साह एवं इशू वर्मा उपस्थित रहे।

कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि हर सदस्य इन पौधों की देखरेख की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह प्रयास स्थायी रूप से सफल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *