थल हादसा: एक गांव से जली 06 चिताएं , बोक्टा में पसरा मातम

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

थल क्षेत्र के मुवानी में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद बुधवार को ग्राम बोक्टा के केदारेश्वर घाट में एक साथ 06 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। गांव की गलियों में एक साथ उठीं अर्थियों ने हर आंख को नम कर दिया।

घटना में एक मैक्स वाहन के गहरी खाई में गिरने से ग्राम बोक्टा के आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतकों का अंतिम संस्कार बुधवार को स्थानीय घाट में किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया — एक साथ आठ चिताएं जलती देख गांव स्तब्ध रह गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *