वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र वल्दिया ने सीएम धामी से की मुलाकात , विकास मुद्दों पर चर्चा !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता वीरेंद्र वल्दिया ने देहरादून स्थित शासकीय आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद पिथौरागढ़ से जुड़े विभिन्न विकास एवं सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

वल्दिया ने बताया कि मुलाकात में पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के इसी वर्ष लोकार्पण, हवाई पट्टी के विस्तार कार्य को गति देने, क्वीतड़-जमतड़ी मोटर मार्ग के शीघ्र निर्माण, ग्राम बड़ाबे व खतेंड़ा में मिनी स्टेडियम निर्माण तथा संगटा-देवदार मोटर मार्ग में शीघ्र निविदा प्रक्रिया शुरू कराने जैसे महत्वपूर्ण विषय प्रमुख रहे।

बताया गया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित मामलों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को जनपद के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *