पिथौरागढ़ | सोर समाचार
इस रक्षाबंधन पर घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के बच्चे लोक कला से सजी अनोखी राखियां बना रहे हैं। संस्था की अध्यक्षा चन्द्रा भट्ट के मार्गदर्शन में बच्चे कुमाऊं की ऐपण कला और उत्तर भारत की मधुबनी पेंटिंग से सजाई गई राखियां तैयार कर रहे हैं।
यह पहल बच्चों के कौशल विकास के साथ-साथ भारतीय लोक कलाओं को जीवित रखने का एक प्रयास है। संस्था पिछले 10 वर्षों से जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तैनात जवानों को हाथ से बनी राखियां भेज रही है। इस बार भी 30,000 से अधिक राखियां तैयार की जा रही हैं।
संस्था में रहने वाले बच्चे पर्यावरण संदेश के साथ बीज राखियां भी बना रहे हैं। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री तक इस प्रयास की सराहना कर चुके हैं। प्रेमा, मुस्कान, गंगा, मीनाक्षी, सपना जैसे बच्चों की इस कार्य में अहम भूमिका है।

