शुरू हुआ 129वां रामलीला अभ्यास, हरेला पर्व से हुआ शुभारंभ !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

हरेला पर्व और श्रावण मास के प्रथम पवित्र दिन से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री रामलीला प्रबन्धकारिणी समिति ने 129वें मंचन का शुभारंभ गणेश पूजा के साथ किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रभु श्रीराम और माता जगदम्बा का आशीर्वाद लेकर कलाकारों ने अभ्यास की शुरुआत की।

इस मौके पर हर उम्र के कलाकारों ने मंचन की तालीम ली। अभ्यास के दौरान संगीत और गायन का प्रशिक्षण हारमोनियम वादक संजय भट्ट और तबला वादक केदार खर्कवाल द्वारा दिया जा रहा है। रामलीला समिति का कहना है कि इस वर्ष भी मंचन ऐतिहासिक और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

पिथौरागढ़ की यह रामलीला न केवल बीते 128 वर्षों से धार्मिक परंपराओं को जीवित रखते आ रही है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *