पिथौरागढ़ | सोर समाचार
नियमितीकरण नियमावली (कट-ऑफ डेट 2025) की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अनूठा पौधारोपण आंदोलन रविवार को 387वें दिन भी जारी रहा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रहे इस आंदोलन के अंतर्गत गुरना देवी मंदिर परिसर में पांचवीं वाटिका का निर्माण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
इस मुहिम को पर्यटन से भी जोड़ते हुए उन्होंने पर्यटकों को संदेश दिया —
“देवभूमि में पर्यटक बनकर आइए, पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।”
इससे पूर्व वे धमौड़ हनुमान मंदिर से घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे चार वाटिकाएं तैयार कर चुके हैं।
यह आंदोलन जन्मदिन, विवाह व सालगिरह जैसे आयोजनों को भी पौधारोपण से जोड़ रहा है, जिससे इसे जन सहयोग भी मिल रहा है।

