पिथौरागढ़ | सोर समाचार
आदर्श विद्यालय गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लोक विरासत एवं जनजातीय लोक कला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कजरी, बारोमासा व चौमासा गायन कार्यशाला का भव्य समापन हुआ।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगर निगम पिथौरागढ़ की मेयर श्रीमती कल्पना देवलाल रहीं।
कार्यशाला में समिति के संस्थापक पीयूष धामी द्वारा छात्राओं को पारंपरिक लोक गायन की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य विलुप्त होती लोक गायन परंपराओं का संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हंसा धामी, डॉ. रमा खर्कवाल भट्ट, समिति के अध्यक्ष प्रियांशु राज, उपाध्यक्ष दिव्यांशु आर्यन, सचिव आयुष नगरकोटी, कोषाध्यक्ष स्मृति भट्ट समेत अन्य सदस्य व शिक्षक उपस्थित रहे।

