पिथौरागढ़ | सोर समाचार
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में विभिन्न आयु वर्गों में गोविन्द सिंह धामी, गौरव कुमार, आशीष उप्रेती, हेमलता तिवारी, माया और मोनिका मेहता ने बाजी मारी।
दौड़ का आयोजन खेल निदेशालय के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय द्वारा किया गया, जिसमें 163 खिलाड़ियों ने बारिश के बावजूद जोश के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता को स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा और जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने झंडी दिखाकर शुरू किया और विजेताओं को सम्मानित किया।

