ढाबे की आड़ में शराब तस्करी, पिथौरागढ़ पुलिस ने दो संचालक किए गिरफ्तार

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ पुलिस ने जाजरदेवल क्षेत्र में दो ढाबा संचालकों को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।

📍 कस्बा जाजरदेवल स्थित भट्ट भजनालय से संचालक मनोज भट्ट और
📍 धनौड़ा स्थित होटल मनदा से संचालक मनोज भण्डारी को पकड़ा गया।

👉 दोनों के खिलाफ धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके अलावा पुलिस ने चैकिंग अभियान में ट्रैफिक नियम तोड़ने और मिशन मर्यादा के तहत कुल 120 लोगों पर कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *