14 साल बाद सिंचाई नहर में छोड़ा गया पानी, सौन पट्टी के ग्रामीणों में खुशी !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ जनपद के सौन पट्टी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। लंबे इंतजार के बाद क्वीतड़, जमतड़ी, क्वीगांव, मझेड़ा, गुरुमतोली, पटखानी, बम्बाटा और सिमायती गांवों की सिंचाई नहर में आखिरकार पानी छोड़ दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी के सहयोग से 14 वर्षों से बंद पड़ी क्वीतड़ सिंचाई नहर का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हुआ है।

करीब 70 वर्ष पुरानी और लगभग 10 किलोमीटर लंबी यह नहर पिथौरागढ़ जनपद की सबसे लंबी सिंचाई नहर मानी जाती है, जिस पर लगभग 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत आई है। नहर का पानी अब नेपाल सीमा से सटे जमतड़ी गांव तक पहुंच चुका है।

14 साल बाद खेतों तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *