कुमाऊँ विश्वविद्यालय से अभिषेक खोलिया को पीएचडी उपाधि

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के होनहार शोधार्थी अभिषेक खोलिया को “दक्षिण एशिया के बदलते सुरक्षा परिदृश्य में भारत-अमेरिका संबंध” विषय पर उनके उत्कृष्ट शोध कार्य हेतु पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है।

डॉ. अभिषेक ने यह शोध कार्य डॉ. डी. के. उपाध्याय, विभागाध्यक्ष रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन तथा संकायाध्यक्ष – कला संकाय, एल.एस.एम. कैम्पस, पिथौरागढ़ के कुशल निर्देशन में पूरा किया।

शोध प्रबंध के मूल्यांकन में प्रो. एस. के. सोनी, निदेशक – साउथ एशिया स्टडीज़, जेएनयू, नई दिल्ली ने डॉ. अभिषेक की गहन प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि यह शोध दक्षिण एशिया की बदलती भू-राजनीति और भारत-अमेरिका संबंधों की नई दृष्टि प्रदान करता है, जो शैक्षिक जगत के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

डॉ. अभिषेक खोलिया की इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, सहपाठियों व क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं। यह उपलब्धि न केवल पिथौरागढ़ बल्कि पूरे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *