पिथौरागढ़ | सोर समाचार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और महाविद्यालय के छात्रों ने तीन प्रमुख मांगों—BA की सीट वृद्धि, MA कक्षाओं की शुरुआत और नए भवन तक सड़क निर्माण—को लेकर आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर छात्रों ने तख्तियों और नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के हित में भी है। प्रशासन से तुरंत वार्ता कर समाधान की मांग की गई है, अन्यथा आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई।

