पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जिले की विभिन्न तहसीलों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से भारी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा बंगापानी तहसील में 46.0 मिमी दर्ज हुई। इसके बाद डीडीहाट में 34.6 मिमी, धारचूला में 27.0 मिमी, तेजम में 22.0 मिमी और मुनस्यारी में 21.4 मिमी बारिश हुई।
वहीं पिथौरागढ़ मुख्यालय में 4.8 मिमी, बेरीनाग में 4.0 मिमी, गणाई गंगोली में 2.0 मिमी, गंगोलीहाट में 1.0 मिमी, देवलथल में 11.0 मिमी, कनालीछीना में 16.0 मिमी और थल में 12.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
सुबह 8 बजे तक मौसम बादलों से घिरा रहा।

