बेरीनाग पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष श्री महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी।

कार्यक्रम में नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई। साथ ही साइबर अपराध, बाल अपराध और महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *