बेरीनाग में तहसीलदार और एसडीएम की नियुक्ति की मांग, स्थानीय लोगों को हो रही समस्याएँ

बेरीनाग (पिथौरागढ़) के खितौली निवासी निखिल पंत ने बेरीनाग तहसील में तहसीलदार और एसडीएम की नियुक्ति की मांग की। उनका कहना है कि गंगोलीहाट तहसीलदार को बेरीनाग तहसील का जिम्मा सौंपा गया है और डीडीहाट के एसडीएम को बेरीनाग का कार्यभार सौंपा गया है। ऐसे में तहसील मुख्यालय में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को समस्याएँ आ रही हैं।

निखिल पंत ने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार न होने के कारण कर्मचारियों से समय पर सहायता नहीं मिल रही है और ऑनलाइन आपूर्ति पोर्टल पर भी पत्रों का सही तरीके से वेरिफिकेशन नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों की मनमानी के कारण लोगों को कई कठिनाइयाँ झेलनी पड़ रही हैं। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा को पत्र भेजकर तहसील में एसडीएम और तहसीलदार की नियुक्ति करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *