बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्तियों पर पिथौरागढ़ पुलिस का सख्त रुख जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशों पर कोतवाली अस्कोट पुलिस ने 3 मकान मालिकों पर ₹20,000 का चालान किया है।

थानाध्यक्ष अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में यह सामने आया कि शमशेर सिंह, मनोज सिंह और संजय पाल ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था।
🔸 शमशेर व मनोज पर ₹5,000-₹5,000 नकद चालान,
🔸 जबकि संजय पाल पर ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया।

पुलिस की आमजन से अपील है—यदि कोई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रह रहा है, तो इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या चौकी को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *