BJP ने बेरीनाग में किया कार्यकारिणी विस्तार

सोर समाचार , बेरीनाग :- भारतीय जनता पार्टी पिथौरागढ़ के जिला प्रभारी कुन्दन सिंह परिहार और जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की सहमति के बाद बेरीनाग नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नई टीम में कैलाश पंत, मनीष पंत, नीता बाफिला और मनोज कुमार शानी को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंडल महामंत्री के रूप में गणेश उपाध्याय और किरन मियान को नामित किया गया है। संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए रेखा भोरियाल, हरीश कोरंगा, पूरन राम और गिरिजा शंकर दत्त को मंडल मंत्री बनाया गया है। वित्तीय जिम्मेदारी भवानी प्रसाद टम्टा को सौंपी गई है, जो मंडल कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। कार्यालय संचालन के लिए रिंकू पंत को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है, वहीं मीडिया प्रबंधन की कमान गोविंद भंडारी को, आईटी संयोजन की जिम्मेदारी मोहित मेहरा को और सोशल मीडिया की बागडोर निखिल पंत को सौंपी गई है। इस नवगठित टीम से संगठन को क्षेत्र में नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *