पिथौरागढ़ | सोर समाचार
भारतीय जनता पार्टी गंगोलीहाट द्वारा आज लोक निर्माण गृह, गंगोलीहाट में एक गरिमामय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भूपाल आर्या को जिला अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व मिलने पर माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गंगोलीहाट नगर के प्रभारी श्री इंद्र सिंह धानिक (मण्डल प्रभारी एवं जिला मंत्री, भाजपा) के प्रथम आगमन पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी ने एक योग्य, कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, जिला मंत्री रमेश बोरा, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, महामंत्री राकेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत लाल साह, शक्ति केंद्र संयोजक नीरज पंत, प्रताप रावत, ग्रामीण महामंत्री भगवान बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दयाल कुमार, सोबन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान किशन राम, सोशल मीडिया प्रभारी अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बनाया।

