पिथौरागढ़ में सड़क हादसे में 6 की दर्दनाक मौत
पिथौरागढ़ के मुवानी सुनी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मैक्स वाहन खाई में गिर गया, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
पिथौरागढ़ के मुवानी सुनी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मैक्स वाहन खाई में गिर गया, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
पिथौरागढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर इकाई का गठन किया। छात्र हितों की दिशा में नई टीम जल्द ही सक्रिय भूमिका निभाएगी।
पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन के “ऑपरेशन सम्मान” के तहत वीर सैनिकों और बलिदानी परिवारों को समर्पित सम्मान स्थल का उद्घाटन वीर नारियों की उपस्थिति में किया गया।
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इको क्लब व छात्रों ने मिलकर पौधरोपण किया।
16 जुलाई से शुरू हो रहे हरेला पर्व के अवसर पर पिथौरागढ़ में वृक्षारोपण की भव्य योजना तैयार—पहले ही दिन यक्षवती नदी किनारे 10,000 पौधे लगाए जाएंगे।
पिथौरागढ़ में मानसून एवं कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 को लेकर मंत्री अजय टम्टा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मंत्री ने आपदा तैयारियों और यात्रा प्रबंधन की सराहना की।
नगरपालिका अध्यक्ष डीडीहाट गिरीश चुफ़ाल ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला बालिका इंटर कॉलेज को क्लस्टर विद्यालय में परिवर्तित न करने की मांग की।
पिथौरागढ़ पुलिस का “मिशन मर्यादा” अभियान जारी। सरेआम उत्पात और शराब पीकर वाहन चलाने पर दो गिरफ्तार। कुल 112 लोगों पर की गई कानूनी कार्रवाई।
उत्तराखंड में ढोंगी बाबाओं पर शिकंजा कसने के लिए चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने आश्रमों व बाबाओं के ठिकानों पर सघन जांच की। संदिग्धों को चेतावनी भी दी गई।
पिथौरागढ़ के लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की जंगली मशरूम खाने से मौत हो गई। मुनस्यारी से हल्द्वानी तक इलाज के लिए लंबा सफर तय करने के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। परिवार में शोक की लहर।