पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू का निधन, सीमांत में शोक
जाने-माने पर्वतारोही और समाजसेवी पुरमल सिंह धर्मशक्तू के निधन से सीमांत पिथौरागढ़ में शोक की लहर है। वे बीएसएनएल से रिटायर अधिकारी थे और समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहते थे।
जाने-माने पर्वतारोही और समाजसेवी पुरमल सिंह धर्मशक्तू के निधन से सीमांत पिथौरागढ़ में शोक की लहर है। वे बीएसएनएल से रिटायर अधिकारी थे और समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहते थे।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगाई ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछुल, कनालीछीना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, स्मार्ट कक्षा, स्वच्छता एवं अभिलेखों की जांच की। छात्रों से संवाद कर उनकी सीखने की क्षमता की सराहना की और विद्यालय की गतिविधियों पर संतोष जताया।
तहसील बेरीनाग के औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अव्यवस्थित अभिलेख, खराब सड़कों, स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति और सफाई व्यवस्था पर कड़ा असंतोष जताते हुए कई विभागों को सख्त निर्देश दिए।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम आयोजित कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया
पिथौरागढ़ में तीन हत्याकांडों की CBI जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन हुआ। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एक सप्ताह में CBI जांच शुरू करने की मांग की, जबकि डीएम और एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
न्यू बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिथौरागढ़ के पाँच छात्रों ने लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जम्बूरी में प्रतिभाग कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
पिथौरागढ़ में परिषदीय परीक्षा 2026 की तैयारियाँ पूरी हो गई हैं। जिले में कुल 85 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 9538 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए।
आराध्या रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित 3 माह के निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिंक रोड स्थित केंद्र में समापन हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल मुख्य अतिथि रहीं और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के अनूठे पौधारोपण अभियान के 506वें दिन किमखोला जौलजीबी निवासी नवदंपति बेद प्रकाश व भूमिका ने विवाह के तुरंत बाद ‘परिणय पौध’ लगाया। अभियान को विवाह समारोह से जोड़ने की यह पहल लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही है।
सतगढ़ में विवाह समारोह के बाद पत्रकार दीपक कापड़ी व निशा ने ‘धरती मां’ के नाम पर परिणय पौध लगाया। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के पौधारोपण अभियान के 505वें दिन भी उत्साह देखने को मिला।