पिथौरागढ़ में 8-9 अक्टूबर को सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड की टीमों के गठन हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल दिनांक 8 और 9 अक्टूबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल प्रातः 10 बजे से श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में चयन समिति द्वारा लिए जाएंगे।

ट्रायल्स में पुरुष व महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, शतरंज, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, वेस्टफिजिक्स, तैराकी, वॉलीबॉल, टेबल-टेनिस, कुश्ती, खो-खो और योग शामिल हैं। वहीं पुरुष वर्ग में अतिरिक्त रूप से क्रिकेट और फुटबॉल खेलों में भी चयन होगा।

प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को आधार कार्ड, विभागीय अनुमति/अनापत्ति प्रमाण पत्र, विभागीय आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

चयनित खिलाड़ी 13-14 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *