सोर समाचार | पिथौरागढ़
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल शुक्रवार, 14 नवंबर को जनपद ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और चमोली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 8:15 बजे कार द्वारा ऊधमसिंहनगर के नगलाताल से प्रस्थान कर 8:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा लोहियाहेड पहुंचेंगे। इसके बाद 9:10 बजे बारमौ हेलीपैड, पिथौरागढ़ पहुंचकर सीमांत गांव बारमौ-टूड़ी के निवासियों से भेंटवार्ता करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 10:30 बजे जौलजीबी के लिए रवाना होंगे, जहां वे 11:10 बजे पहुंचकर राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में शामिल होंगे और जौलजीबी मेले व विकास प्रदर्शनी-2025 का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री 12:15 बजे जोलजीबी से प्रस्थान कर 1:15 बजे गोचर हवाई पट्टी, चमोली पहुंचेंगे और 1:45 बजे मेला स्थल गोचर पहुंचकर 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौरस मेला-2025 में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 3:00 बजे गोचर से प्रस्थान कर जौलीग्रांट, देहरादून लौट आएंगे। पूरे दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा व व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

