पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ के देवत गांव में हाल ही में पत्थर गिरने की घटना के बाद हालात गंभीर हो गए।
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को रात्रि में ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया।
प्रशासन ने अस्थायी रूप से प्रेशियस अकादमी और बैंकेट हॉल में रहने व खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की है। अब तक 20 परिवारों के 80 से अधिक लोगों का पुनर्वास किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः ग्रामीणों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि पुनर्वास प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कराया जाएगा और ढलानों का ट्रीटमेंट कार्य भी शुरू होगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव हो सके।

