पिथौरागढ़ | सोर समाचार
आज 27 अगस्त 2025 को देवत गांव के खडकयामाडु क्षेत्र में ग्रामीणों और 130 TA (पर्यावरण बटालियन) के जवानों ने मिलकर 1000 पौधे रोपे। इसके अलावा कल से होने वाले वृक्षारोपण के लिए 1000 गड्ढे भी तैयार किए गए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि पूरे क्षेत्र में लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

