धारचूला हत्याकांड में पिथौरागढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के बाद फरार चल रहे दो और अभियुक्त—सचिन नबियाल और रमेश रायपा—को कल देर शाम पुलिस ने झूला पुल के पास से धर दबोचा। इन दोनों पर पहले ही ₹10,000-₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। इससे पहले मुख्य आरोपी चन्दू खैर को पुलिस ने 25 जून को टनकपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पूरा मामला 07 जून 2025 का है, जब धारचूला निवासी गोवर्धन सिंह के बेटे कमलेश दानू की चन्दू खैर, सचिन नबियाल और उनके साथियों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेखा यादव ने चार टीमों का गठन किया था। सघन खोजबीन, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आखिरकार दो और आरोपियों को भी गिरफ़्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस सफलता में पिथौरागढ़ की चार पुलिस टीमों की अहम भूमिका रही — जिनमें पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी से लेकर एसओजी प्रभारी प्रकाश पांडे और धारचूला थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह तक की सक्रियता सामने आई है।
इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि पिथौरागढ़ पुलिस अपराधियों को कितनी तेजी से ट्रैक कर रही है।

